अरे भाई, google map ka naya update गूगल मैप्स अब पहले वाला बोरिंग मैप नहीं रहा। अब तो इसमें जेमिनी घुस गया है, और वो भी पूरा नेविगेशन संभालने! मतलब जो काम पहले गूगल असिस्टेंट करता था, अब उसकी छुट्टी करके जेमिनी ने कुर्सी संभाल ली है। ये बात नवंबर 2025 के शुरू में ही अनाउंस हो गई थी, और अब धीरे-धीरे सबके फोन में आ रहा है।तो इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में आगे देखेंगे

google map ka naya update
दोस्तों सबसे पहले तो मैप खोलो, ऊपर दाईं साइड में एक छोटा सा चमकता हुआ स्पार्क वाला आइकन दिखेगा वो स्पार्क जेमिनी का है। उस पर टच करो, थोड़ी देर चार रंगों का गोला घूमेगा, फिर नीला हो जाएगा। बस, समझ लो तुम्हारा पर्सनल ट्रैवल वाला दोस्त तैयार है, पूरा रास्ता भर तुमसे गप्पें मारने को।
ये चाहे तुम कार चला रहे हो, पैदल टहल रहे हो, साइकिल पर उड़ रहे हो या मेट्रो-बस में लटक रहे हो तो दोस्तों यह हर जगह काम करेगा। अभी भी पुराना वाला “Hey Google” बोलकर इसे जगा सकते हो। और फिर आपके जो मन में आए बोल दो। सिंपल कमांड जैसे “घर ले चल”, “रास्ते में पेट्रोल पंप दिखा”, “नेविगेशन बंद कर”, “टोल मत लेना भाई”, “दूसरा रास्ता बता” सब चलता है।
तो भाइयों उस पर असली मज़ा तो बातचीत में है। अब तुम बिल्कुल अपने दोस्त से बात करने जैसे सवाल पूछ सकते हो। मिसाल के तौर पर सफर में भूख लगी तो बोलो “यार रास्ते में कोई सस्ता वीगन खाने की जगह है क्या?” वो दो-चार ऑप्शन देगा। तुम बोलोगे, “पहले वाले में पार्किंग है?” वो बताएगा। पसंद आया तो बस कह दो, “चल ठीक है, उधर ही ले चल।” तुमने बोला तो आपको उस जगह पर सिग्नल देगा.
दोस्तों एक और मस्त चीज़ मान लो तुम्हें याद आया कि कल शाम फुटबॉल प्रैक्टिस है, तो वहीं गाड़ी चलाते-चलाते बोल दो, “कल शाम 5 बजे सॉकर प्रैक्टिस का रिमाइंडर डाल दे।” हो गया काम! मतलब गाड़ी चलाओ और बाकी सारे काम भी निपटाओ। यह google map ka naya update है।
अब सड़क पर ट्राफिक दिखे, कंस्ट्रक्शन हो, या कोई गाड़ी खराब पड़ी हो तो पहले जैसे चुपचाप बर्दाश्त करने की ज़रूरत नहीं। बस बोल दो “आगे भयंकर ख़राब रोड है”, “यहाँ रोड वर्क चल रहा है”, “एक गाड़ी खराब होने से ट्रैफिक रुका हुआ है।” जेमिनी रिपोर्ट कर देगा, और सबको पता चल जाएगा।
एंड्रॉयड मोबाईल वालों को तो और मज़ा आयेगा। गाड़ी में बैठे-बैठे बोल दो “मम्मी को फोन लगा”, “पापा को मैसेज कर कि लेट हो जाऊँगा”, “कोई पुराना हिंदी गाना चला ना”, “वॉल्यूम कम कर”, “आज की लास्ट ईमेल क्या थी?”, “अगली मीटिंग कितने बजे है?” यह सब हो जाएगा। बिल्कुल जैसे कोई दोस्त साथ बैठा हो जो सारी चीज़ें संभाल ले रहा है।
अभी ये फीचर सबके पास नहीं आया है। नवंबर शुरू में अनाउंस हुआ था, फिर धीरे-धीरे रोलआउट शुरू हुआ है। पहले कुछ चुनिंदा फोन और अकाउंट्स पर आया, अब धीरे-धीरे और लोगों तक पहुंच रहा है। गूगल कह रहा है कि आने वाले हफ्तों में ये लगभग सबके पास आ जाएगा, और जवाब भी और तेज़-सटीक होते जाएंगे। iOS वाले भी दोस्तों टेंशन मत लो, तुम्हारा नंबर भी जल्दी आने वाला है।
google map ka naya update आने के वजेसे कुल मिलाकर अब गूगल मैप्स सिर्फ रास्ता बताने वाला ऐप नहीं रहा। ये तो अब पूरा अपना ट्रैवल पार्टनर बन गया है। गाड़ी चलाओ, गप्पें मारो, खाने की जगह ढूंढो, कैलेंडर अपडेट करो, गाना बदलो, जाम की रिपोर्ट करो सब एक ही जगह।
अब तो सफर में बोर होने का कोई चांस ही नहीं बचा। अगली बार गाड़ी स्टार्ट करो तो जेमिनी को बोल देना “चल भाई, आज कहाँ घुमाएगा?” बस फिर देखना मज़ा!
तो मेरे मित्रों यह जानकारी usefull लगा है तो कमेन्ट में जरुर बताना




